NCC क्या है, NCC कैसे ज्वाइन करें, NCC में होने के फायदे

ncc kya hai, ncc Certificate benifit, ncc join kaise kare
ncc kya hai, ncc Certificate benifit, ncc join kaise kare


NCC में जाकर आप दृढ़ निश्चयी और अनुशासित होते है । NCC कर लेना भी कई लोगों का सपना होता है। आपको इस पोस्ट में NCC क्या है, NCC कैसे ज्वाइन करें, NCC में होने के फ़ायदे है बताए जायेंगे। सो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़िये। देखा जाए तो NCC आपको Army, Navy और Air Force की छात्र रहते हुए इसकी होने की फिल देती है। 

आज के समय में NCC का क्रेज़ काफी ज़्यादा है। सरकारी एग्जाम में रियायतों के अलावा आपको यह RDC ( Republic Day Camp ) में खुद को प्रस्तुत करने का मौका देता है।  NCC का मुख्य उद्देश्य युवाओं में चरित्र निर्माण, कामरेडशिप, एकता और अनुशासन, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, साहस की भावना तथा स्वयं सेवा के आदर्शों को विकसित एवं जागृत करना है। चलिए जाने NCC Kya Hai, NCC कैसे ज्वाइन करें पूरी जानकारी जाने हिंदी में।  

NCC क्या है? |  NCC Kya Hai?

NCC की की स्थापना 16 जुलाई 1948 में  हुयी थी। NCC को सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस भी कहते है। क्योंकि 1965 और 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्धों में इसकी अहम् भूमिका थी। NCC का फुल फॉर्म “National Cadet Corps” है। एनसीसी के झंडे में लाल, गहरे नीले और हल्के हरे रंगो से बना एक तिरंगा है। NCC की हेड ऑफिस नई दिल्ली में है। यह सबसे सम्मानित संगठनों में से एक है जिसका कोई भी हिस्सा हो सकता है। यह तीन सेवा प्रशिक्षण संगठनों पर आधारित है जिसमें भारतीय सशस्त्र बल, नौसेना और वायु सेना प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल किए गए हैं , NCC आपको एसे कई मौक़े देते है जो आपको आम लोगों की भीड़ से अलग खड़ा कर सकता है। 

NCC आपको दृढ़ निश्चयी और अनुशासित बनता है। एनसीसी सिर से पैर तक का विकास करने वाला संगठन है जिसमें शारीरिक, मानसिक और व्यक्तित्व विकास शामिल हैं। NCC आपमें में नेतृत्व कला का विकास करती है।  जो आपके जीवन के हर क्षेत्र में काम आएगी।

NCC  एक संस्था तथा काफी बड़ा स्वैच्छिक संगठन है जो स्कूल, कालेज  तथा विश्वविद्यालयों में छात्रों को प्रशिक्षण देना तथा उनमें देश भक्ति की भावना को विकसित एवं जाग्रत करना, जीवन को अनुशासित रखना तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए उनको प्रोत्साहित करता  है।

What is the motto of NCC | NCC का मोटो क्या है 

राष्ट्रीय कैडेट कोर का आदर्श वाक्य यानी की Motto "एकता और अनुशासन" है जिसका अर्थ है कि एनसीसी के सभी कैडेटों को अच्छी तरह से अनुशासित होना चाहिए। उनके पास सामाजिक जिम्मेदारी के साथ-साथ अच्छा चरित्र, रवैया और महत्वाकांक्षा होनी चाहिए। उन्हें जाति, धर्म, लिंग, भाषा, नस्ल और सामाजिक स्थिति के आधार पर बिना किसी भेदभाव के सभी पहलुओं में एक टीम के रूप में एकजुट होकर कार्य करना  चाहिए।

NCC कैडेट्स पर लागू होने वाले  नियम

  • यूनिट पर बिलकुल समय पर पहुंचना है। 
  • आपसे छोटे या बड़े सभी को JAI Hindi बोले , भाई बहन यूनिट के बाहर 
  • कोई भी समस्या होने हायर अथॉरिटी से पहले अपने लीडर से बात करें। 
  • नकारात्मक शब्दों के प्रयोग से बचाना है।  यदि कुछ करने को कहा जाए तो हां में जवाब होना चाहिए।

NCC कैसे ज्वाइन करें | NCC Kaise Join kare 


कक्षा 8 वी में पढ़ने वाले छात्र भी NCC ज्वाइन कर सकते है।  यह दो सालो का होता है।  क्लास 8th से 10th तक और इसी प्रकार 11 से 12th होता है जिन्हें JD यानी की Junior Devision कहा जाता है। इसके बाद SD होते है जिन्हें Senior Devision कहा जाता है। यह UG कर रहे छात्रों के लिए होता है। मतलब SD कॉलेज वाले छात्र होते है।


यदि आपकी अभिलाषा NCC ज्वाइन करने की है तो आपको अपने स्कूल, कालेज  तथा विश्वविद्यालयों में यह पता करना होगा की NCC यूनिट है या नहीं। आमतौर पर आर्मी विंग काफी सारे स्कूल, कालेज  तथा विश्वविद्यालयों में मिल जाती है।

यदि NCC Unit है 

यदि NCC Unit है तो आपको NCC के ANO से बात करनी चाहिए। इसका प्रॉपर एग्जाम और फॉर्म भरने होते है।
इसके बाद Running, Written , Medical और Interview होती है। यह एग्जाम कभी कभी आसान तो कभी मुश्किल होती रहती है। 

यदि NCC Unit नहीं है 

यदि NCC Unit नहीं है तो आपको दूसरे स्कूल, कालेज  तथा विश्वविद्यालयों में यह पता करना होगा, और कही ना कही आपको ऐसा कॉलेज मिल ही जाएगी, और वहाँ पर भी NCC ज्वाइन करने के लिए एग्जाम के प्रोसेस से गुजरना होगा। 

NCC में होने के फायदे |  NCC Certificate Benifit In Hindi

NCC  की तीन तरह की सर्टिफिकेट होती है, A  सर्टिफिकेट होने पर आपको, कुछ विशेष एक्साम्स में 5% तक की छूट मिल सकती है उसी तरह B होने पर 10% और C  सबसे महत्वपूर्ण है, इस पर 15% तक की छूट मिल सकती है। ]
 
  • NCC Cadre के लिए Armed Forces में कुछ सीटे रिजर्व की गयी होती है जिससे आपको डायरेक्ट एंट्री मिल जाती है। आपको फिजिकल, इंटरव्यू और मेडिकल निकालना होता है। आपको रिटेन एग्जाम नहीं देना होता है।
  • यदि आप अच्छे NCC कैडेट रहे तो आपको आगे की पढ़ाई करने के लिए  से scholarship भी मिलती हैं।
  • कॉलेज और यूनिवर्सिटी में admission के समय NCC Certified candidates को preference और छूट दी जाती  है।
  • किसी भीअभ्यर्थियों के मुकाबले NCC Cadets को ज्यादा महत्व दी जाती है।

NCC में होने वाली ट्रेनिंग!

NCC में समय - समय पर अलग ट्रेनिंग होती रहती है। आमतौर पर ड्रिल तो अक्सर ही होती रहती है। यह काफी लम्बी चलती है। अंत में आपको NCC की तरफ से कुछ खाने को भी मिलती है।

  1. कैंप प्रशिक्षण / Camp Training
  2. संस्थागत प्रशिक्षण / Institutional Training
  3. अनुरक्ति प्रशिक्षण / Attachment Training
  4. एयर विंग ट्रेनिंग / Air wing Training
  5. नौसेना विंग प्रशिक्षण / Naval wing Training
  6. सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास गतिविधियाँ
  7. यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम /Youth Exchange Programme
  8. Para jumping camp
  9. कैरियर काउंसलिंग और व्यक्तित्व विकास
  10. Republic Day Camp [ सबसे महत्वपूर्ण ]
  11. ANO के लिए OTA कैम्पटी और ओटीए ग्वालियर में पाठ्यक्रम 
  12. फायरिंग और तीरंदाजी जैसी गतिविधियां
  13. साहसिक गतिविधियों का संचालन (trekking, rock climbing etc.)

NCC Facts In Hindi

  1. आपको जानकार हैरानी होगी वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी NCC  कैडेट रह चुके है।  इसके अलावा नेताजी सुभास चंद्र बोस और  सुषमा स्वराज भी NCC  कैडेट रह चुके है।
  2. NCC का नेतृत्व लेफ्टिनेंट या जनरल रैंक का एक अधिकारी करता है।
  3. NCC के तीनों डिवीजनों की तरह ही उनके कपड़े होते है। जैसे नेवल डिवीजन के लिए व्हाइट, एयरफोर्स के लिए ब्लू और आर्मी डिवीजन के लिए खाकी होती है।
  4. NCC के नए गाने के लेखक सुदर्शन फाकिर हैं।
  5. पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 9.5 लाख एनसीसी कैडेटों ने विभिन्न केंद्रों पर योग किया था।
  6. NCC की 788 यूनिट हैं, जिनमें से 667 आर्मी की, 60 नौसेना की और 61 एयर विंग की है।
  7. NCC जब 1948 में शुरू हुयी थी तब इसमें केवल 20 हजार कैडेट्स ही थे। फिलहाल NCC में 13 लाख ससे भी ज़्यादा कैडेट्स है।

मुझे उम्मीद है की आप लोगों को NCC क्या है, NCC कैसे ज्वाइन करें, NCC में होने के फायदे के बारे में पूरी जानकारी दी और में आशा करता हूँ आप लोगों को NCC क्या है, NCC Kaise Join kare, NCC Certificate Benifit In Hindi के बारे में समझ आ गया होगा. यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए तब इसके लिए आप नीच comments लिख सकते हैं. आपके इन्हीं विचारों से हमें कुछ सीखने और कुछ सुधारने का मौका मिलेगा।

यदि आपको मेरी यह post ncc kya hai, ncc Certificate benifit, ncc join kaise kare के बारे में जानकारी हिंदी में अच्छा लगा हो या इससे आपको कुछ सीखने को मिला हो तब अपनी प्रसन्नता और उत्सुकता को दर्शाने के लिए कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये।

Previous
Next Post »

2 टिप्पणियाँ

Click here for टिप्पणियाँ